फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इलाज के दौरान कैदी की मौत

इलाज के दौरान कैदी की मौत

Wed, 20 Mar 2019 02:12 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान कैदी की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन दिन से भर्ती विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी मिर्गी रोग के अलावा नशेड़ी भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर यूपी के गढ़ी मानियावाला निवासी मो. दानिश (24) पुत्र मोबीन को जसपुर की पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दस मार्च 2019 को पुलिस ने उसे जेल में दाखिल कराया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि यहां जांच कराने पर पता चला कि दानिश मिर्गी रोग से पीड़ित है और नशे का आदी भी था। 16 मार्च को जेल में कैदी की तबियत खराब होने पर बंदीरक्षकों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मां फिरदौस और भाई मोईन को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। मेडिकल चौकी पुलिस का कहना है कि दानिश के परिजन समय से नहीं आए। इसी कारण कैदी के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच बुधवार को कराया जाएगा।


अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी की मौत
तीन दिनों से चल रहा था इलाज, नशेड़ी के साथ मिर्गी रोग से पीड़ित था

एक और बंदी अस्पताल में भर्ती
हल्द्वानी। उपकारागार से एक और बंदी हरेन को बंदीरक्षकों ने एसटीएच में भर्ती कराया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि हरेन टीबी रोग से पीड़ित है। उसका पैर सड़ा है। जेल के कर्मचारी ऐसे कैदियों का रखरखाव को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन


जेल में 50 नशेड़ी बने परेशानी का सबब
हल्द्वानी। उपकारागार में क्षमता से कई गुना अधिक 1150 कैदी है। इन कैदियों में 50 खतरनाक नशे के आदी है। कैदियों को संभालने में जेल अधीक्षक से लेकर कर्मचारियों को मुश्किल पेश आ रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या का कहना है कि सामान्य कैदी को खाना और नाश्ता देने के बाद कर्मचारी चैन की सांस लेते हैं लेकिन नशेड़ी कैदियों के साथ ऐसा नहीं है। नशेड़ी कैदी कब क्या हरकत कर देंगे, इसके बारे में किसी को पता नहीं रहता है। नशेड़ियों की तबियत कभी भी खराब हो जाती है। उनकी हरकत से जेल के सभी कर्मचारी बेचैन हो जाते हैं। डर रहता है कि वे आत्महत्या का प्रयास न करें। जेल में नशेड़ियों को ठीक करने के लिए एक सेंटर की स्थापना की गई है लेकिन एक सेंटर नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed