{"_id":"d97f68f68e69130e3f3a10724943414d","slug":"kedarnath-temple-security-in-gorikund","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ पर गौरीकुंड से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ पर गौरीकुंड से रखी जाएगी नजर
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 10 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस टुकड़ी रविवार को नीचे उतर आई। पुलिस टीम अब गौरीकुंड से मंदिर पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
संचार सेवा होती है ठप
बता दे कि 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में पिछले तीन दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। पारा गिरने के कारण पानी भी जम रहा है। खराब मौसम और बिजली-संचार सेवा के अभाव में मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम को दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
मंदिर के आसपास जमा पानी
केदारनाथ मंदिर के आसपास डेढ़ से दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। केदारनाथ से करीब तीन किलोमीटर नीचे तक बर्फ गिरी हुई है। इसे देखते हुए 15 सदस्यीय टीम को पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने गौरीकुंड से नीचे बुलाने का निर्देश दिया। रविवार को चौकी प्रभारी एसआई विपिन पाठक के नेतृत्व में टीम सुबह आठ बजे केदारनाथ बेस कैंप से रवाना हुई।
विज्ञापन
नहीं पहुंच पाए खच्चर
पुलिस द्वारा सामान ढोने के लिए आठ खच्चर भेजे गए थे। लेकिन वह लिनचोली तक ही पहुंच पाए। यहां तक पुलिस टीम को बर्फ में स्वयं सामान ढोते हुए आना पड़ा। शाम लगभग पांच बजे टीम गौरीकुंड पहुंच गई।