फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dehradun police celebrated holi with shktimaan.

पुलिस वालों ने जमकर खेली होली, 'शक्तिमान' बना रहा हीरो

Sat, 26 Mar 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 09:09 AM IST
सार

  • पुलिस अधिकारी और जवान देर शाम तक मस्ती में थिरकते रहे।
  • शक्तिमान (घोड़ा) भी होली पर पुलिस का हीरो रहा। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने उसे गुलाल लगाकर होली खेली।

विज्ञापन
dehradun police celebrated holi with shktimaan.
पुलिस लाइन में होली की मस्ती में एसपी सिटी अजय सिंह। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

पुलिस वालों ने भी होली पर जमकर मस्ती की। पुलिस लाइन में होली का हुड़दंग इस कदर हुआ कि एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। इसमें अधिकारी से लेकर सिपाही तक शामिल रहे। रंगों की बौछार के बीच पुलिस अधिकारी और जवान देर शाम तक मस्ती में थिरकते रहे। थानों में भी होली पर जमकर हुड़दंग चला। बृहस्पतिवार को होली खेले जाने के कारण शुक्रवार को पुलिस अपनी ड्यूटी पर रही।
विज्ञापन


पुलिस की होली भी बृहस्पतिवार को खेली गई है। एसएसपी ने पहले ही होली खेलने का समय तय कर दिया था। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस की होली शुरू हो गई।

मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ, जहां पर एसएसपी सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल, सहायक पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी और सीओ सिटी मनोज कत्याल की मौजूदगी में जमकर हुड़दंग हुआ। पानी की बौछार के साथ एक दूसरे के कपड़े फाड़ने का खेल चला। अधिकारी भी इससे अछूते नहीं रह पाए।
विज्ञापन

'शक्तिमान' के साथ सेल्फी की लगी रही होड़

dehradun police celebrated holi with shktimaan.
शक्तिमान को तिलक लगाते एसएसपी सदानंद दाते। - फोटो : AmarUjala

होली के गीतों के बीच अधिकारी और जवान काफी देर तक थिरकते रहे। वहीं, शहर के थानों में भी पुलिस वालों ने जमकर होली खेली। देर शाम तक पुलिस कर्मचारी होली के गीतों पर झूमते रहे। इस बार पुलिस ने सड़कों पर आने से परहेज किया।

शक्तिमान (घोड़ा) भी होली पर पुलिस का हीरो रहा। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने उसे गुलाल लगाकर होली खेली। गुजियां खिलाने के साथ उसके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ रही। शक्तिमान की स्थिति में लगातार सुधार होने से पुलिस उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed