फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress gave pamphlet to chardham yatra pilgrims.

चारधाम यात्रियों को कांग्रेसी समझा रहे 'राजनीति'

Sat, 07 May 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 07 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
congress gave pamphlet to chardham yatra pilgrims.
राजनी‌ति - फोटो : demo

चारधाम यात्रा कर पुण्य कमाने के लिए जब श्रद्धालु ऋषिकेश से यात्रा शुरू करने की तैयार थे उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता उनके हाथ में राजनीतिक पर्चा बांट रहे थे।

विज्ञापन


पर्चे में उत्तराखंड में लागू राष्ट्रपति शासन के लिए भाजपा के षड्यंत्र का जिक्र किया गया है। स्थानीय निवासियों ने इस तरह के पर्चे बांटने को गलत बताया है। उनका कहना है कि चारधाम यात्रा को राजनीति से दूर रखना चाहिए। इसकी जगह चारधाम यात्रा की जानकारी और रूट से जुड़े पर्चे बांटने चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को ऋषिकेश के कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर राज्य में उपजे राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी श्रद्धालुओं को पर्चे बांटकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन लगाने पर भाजपा को घेरा
पर्चे के माध्यम से बताया कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता पाने की गलत रणनीतियों के कारण राष्ट्रपति शासन लगा। सारस्वत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश की विकासशील सरकार को षड्यंत्र के तहत गिराया गया। भाजपा ने जनविरोधी रणनीतियों के तहत जनता के साथ खिलवाड़ किया। इसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।


कार्यकर्ताओं ने बताया कि पर्चा वितरण भाजपा की गलत रणनीति को उजागर करने का कार्यक्रम है, जो लगातार तीन दिन तक चलेगा। मौके पर वेदप्रकाश धींगड़ा, चरणजीत काचू, अरुण चौधरी, हरीश अरोड़ा, अशोक शर्मा, राजेंद्र जाटव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed