{"_id":"56e505714f1c1b39138b456b","slug":"cm-dream-project-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में परवान चढ़ा CM का ड्रीम प्रोजेक्ट, तीन से पांच गुना बढ़ी छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में परवान चढ़ा CM का ड्रीम प्रोजेक्ट, तीन से पांच गुना बढ़ी छात्र संख्या
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच मॉडल विद्यालयों का मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट पिथौरागढ़ में परवान चढ़ा है। शुरूआत में ही जनपद के कुछ स्कूलों में छात्र संख्या तीन से पांच गुना बढ़ गई है। इससे विभागीय अधिकारी उत्साहित हैं, लेकिन अन्य जनपदों में फिलहाल छात्र संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच मॉडल विद्यालय खोले गए हैं। इसमें एक जूनियर हाईस्कूल, दो प्राथमिक और दो माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
बढ़ रही छात्र संख्या:
जिसके शुरूआती एक महीने में पिथौरागढ़ के प्राथमिक विद्यालय कुटी धारचूला में छात्र संख्या 21 से बढ़कर 100 हो गई है। प्राथमिक विद्यालय पिथौरागढ़ में छात्र संख्या 70 से बढ़कर 290 एवं इसी जनपद के प्राथमिक विद्यालय गुरना में छात्र संख्या 25 से बढ़कर 200 हो गई है।
विज्ञापन
मॉडल विद्यालय खुलने के बाद छात्र संख्या में कई गुना इजाफे से विभागीय अधिकारी उत्साहित हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अन्य जनपदों में भी छात्र संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है।
पिथौरागढ़ के कुछ मॉडल विद्यालयों में अच्छे परिणाम सामने आए हैं। यहां छात्र संख्या तीन से पांच गुना बढ़ गई है। चमोली, टिहरी एवं अन्य जनपदों में भी इन विद्यालयों के प्रति छात्रों में आकर्षण बढ़ा है।
- सीमा जौनसारी, शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा