{"_id":"494e2d9cbd55be072ab1c048e4833c4f","slug":"vm-singh-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति-बिरादरी भूल कर बनें किसान: वीएम सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति-बिरादरी भूल कर बनें किसान: वीएम सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाति बिरादरी भूल कर किसान बनें। आज राजनीतिक लोग सिर्फ पूंजीपतियों का ख्याल रख रहे हैं। इसकी वजह से किसान को अपनी फसल का उचित दाम तक नहीं दिलाया जाता। किसान की कमाई पूंजी पतियों के खाते में जा रही है। यह बातें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कही।
वे सोमवार को तिगरी गंगा धाम के सेक्टर दस में स्थित संगठन के कैंप में किसानों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिल्ली पहुंचें।
यहां एक किसान पार्टी की घोषणा की जाएगी। यदि किसान 23 दिसंबर को घर से निकल कर दिल्ली पहुंच गया तो उसे 30 साल तक परेशान नहीं होना पड़ेगा। किसानों को अपना हक पाने के लिए खुद जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सभी सरकारें किसानों की अनदेखी कर रहीं हैं। पंचायत में पंश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह समेत जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह, जिलाध्यक्ष बदायूं बृजराज सिंह, संभल जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष जबर सिंह ने भी संबोधित किया।
जगजीत सिंह, राजवीर सिंह, राजीव चौधरी, मदन सिंह, सतवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, भगवंत सिंह आदि किसान नेता समेत तमाम किसानों की भागीदारी रही।