फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   up budget

पश्चिम के किसानों के लिए छलावा है बजट

Sat, 13 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 13 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
up budget
प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के बजट को किसानों ने छलावा बताया है। पूरे बजट में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ही हित सोचा गया है। पश्चिमी उप्र के किसानों के लिए कोई राहत की उम्मीद नहीं है। किसानों का कहना है कि पश्चिमी उप्र में भी किसानों पर आपदाएं आई हैं। लेकिन सरकार सिर्फ किसानों को सिर्फ मरहम लगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के हाथों में खेल रही है। पूरा बजट उद्योगपतियों का हित देखकर बनाया गया है। भाकियू अराजनैतिक असली के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


गन्ना बेल्ट के किसान परेशान हैं उनकी समस्याओं को बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। बुंदेलखंड की तरह पश्चिमी उप्र में भी जिन किसानों ने आर्थिक तंगी में आत्महत्या की हैं उन्हें भी राहत दी जाए। आपदा राहत भी बांटी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उप्र के प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बजट को छलावा करार दिया है। भाकियू के वरिष्ठ नेता मास्टर हरज्ञान सिंह ने प्रदेश सरकार पर किसानों को मजदूर बनाने का आरोप लगाया। गन्ना किसानों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं करके सरकार ने किसान विरोधी साबित कर दिया है।
------
सपा ने सराहा, विरोधियों ने नकारा
प्रदेश सरकार का बजट किसानों के लिए छलावा है। प्रदेश सरकार किसानों को सिर्फ लालीपाप दिखा रही है। सिर्फ चुनावी वर्ष होने के कारण सरकार ने किसान का जिक्र बजट में किया है। -डा. हरिसिंह ढिल्लो, वरिष्ठ भाजपा नेता/ पूर्व एमएलसी

प्रदेश सरकार ने बजट में वैट बढ़ाकर अच्छा नहीं किया है। पश्चिमी उप्र के लिए न कोई मेडिकल कालेज न कृषि विश्वविद्यालय ही मिला है।-सुखराज सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

सपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। अब अगले वर्ष चुनाव है इसलिए बजट में सिर्फ घोषणाएं करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। प्रदेश की जनता सपा सरकार को सबक सिखा देगी।-शेरसिंह बौद्ध, जिलाध्यक्ष, बसपा


प्रदेश सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश किया है। इससे हर तबके को फायदा मिलेगा। किसानों के लिए भी विशेष हित देखा गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह बजट बेहतर बजट है। विजय पाल सैनी, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed