{"_id":"56e9af6f4f1c1bec768b4606","slug":"tippani-at-pramod-krishnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य प्रमोद कृष्णम पर अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य प्रमोद कृष्णम पर अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
संभल के एंचोड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोग भड़क गए हैं। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड कर टिप्पणी किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
इस मामले में गजरौला के शुक्लपुरी के अधिवक्ता डा. रविंद्र शुक्ला ने थाना पुलिस को आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया है।
शुक्लपुरी निवासी अधिवक्ता डा. रविंद्र शुक्ला ने थाना पुलिस को बताया कि 14 मार्च को आचार्य प्रमोद कृष्णम उनके यहां निजी कार्यक्रम में आए थे। आचार्य के जाने के कुछ समय बाद उनके मोबाइल नंबर 9917706033 पर वाट्सएप और फेसबुक पर कई आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी जाने लगीं।
विज्ञापन
इसमें आचार्य को मुस्लिम वेश-भूषा और नाम के साथ घूमते दिखाया गया है। साथ ही कई अन्य टिप्पणी भी की गई हैं। इसमें रवि सिंह एचडी नाम भी लिखा गया है। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है, जिससे जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।