{"_id":"f6681f92747141b7f81653b8056634dc","slug":"tigari-historical-fair-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी गंगा धाम मेले को दो-तीन दिन ही रह गए हैं। प्रशासन के हिसाब से मेला 20 से 26 नवंबर तक चलेगा। प्रशासन को मेले की तैयारी 18 नवंबर तक तैयारी पूरी करनी हैं।
मेले की तैयारियों में तेजी आ गई है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी दिन और रात दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले, मौत का कुआं समेत खेल तमाशे वालों ने डेरा डाल लिया है। तिगरी को तंबुओं का नगर बनाने के लिए तंबुओं का सामान भी रविवार को गंगा घाट पर पहुंच गया।
वहीं, प्रशासन और पुलिस के खेमों को लगाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। दुकानदार भी अपनी दुकानें सजाने के लिए पहुंचने लगे हैं। मोबाइल कंपनियां भी अपनी-अपनी कंपनियों के टावर लगाने में लगी हैं।
विज्ञापन
वहीं श्मशान घाट का स्थानांतरण होने के बाद से ही गंगा घाट पर सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। रविवार को दिन भर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मेले ग्राउंड में ही डेरा डाले रहे और व्यवलस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश देते नजर आए।