फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sports

भाला और गोला फेंकने में दक्ष बनना चाहती हैं छात्राएं

Fri, 11 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 11 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
sports
रजबपुर स्थित इंटर कालेज में पढ़ने वाली नरैना गांव निवासी अनामिका भाला
विज्ञापन
फेंक में, गोला फेंक में शकरपुर गांव की अंजुम उस्मानी, चक्का फेंक में चकमजदीपुर गांव निवासी नेहा तथा शकरपुर की मढ़ैयां गांव की मोनिका गोला फेंक में सफलता हासिल कर चुकी हैं।

अनामिका व नेहा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिल्वर पदक जीता है। प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के बाद  छात्राओं में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लग गई है। इसके लिए कोच संजीव चौहान के निर्देशन में घंटों अभ्यास करती हैं। कालेज की छात्रा रही रश्मि चक्का फेंक में बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं। वह रेलवे में टीटीई बन गई हैं। गोला फेंक में अव्वल रहने वाली सोनम चौधरी को भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी मिल चुकी है।

 इसके बाद से छात्राओं में इन दोनों क्षेत्रों में निपुण बनने की होड़ पैदा हो गई है। खेलकूद के जरिए ही भविष्य बनाने की ठान ली है। जिसके लिए रोजाना कालेज के मैदान में जाकर घंटों कड़ी मेहनत करती हैं। छात्राओं द्वारा पदक जीतने तथा कालेज का नाम रोशन करने के कारण परिजन व कालेज स्टाफ भी गदगद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed