{"_id":"c0307f51a5ab173b9334a096a49a530a","slug":"sports-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा के राष्ट्रीय इंटर कालेज के बच्चे बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा के राष्ट्रीय इंटर कालेज के बच्चे बने चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शानदार समापन हो गया। राष्ट्रीय इंटर कालेज धनौरा के बच्चों ने चैंपियनशिप जीतकर अपना दम दिखाया।
इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुुत कर लोगों का मन मोह लिया। विजेता खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने पुरस्कृत किया।
जेएस हिंदू इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। श्रीराम पब्लिक इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं वंदना, शर्मा देवी इंटर कालेज की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
एसएसएम माडर्न एकेडमी खाता की छात्राओं ने भगवान शिव का तांडव प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। तीसरे दिन दौड़ में जनता इंटर कालेज मूढ़ाखेड़ा के दारा सिंह ने प्रथम, किसान आदर्श इंटर कालेज खादगूर्जर के अरविंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की तथा प्रवक्ता राजेश कुमार राजपूत ने प्रतियोगिता का परिणाम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
राजवीर सिंह ने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। भोले सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह, परमजीत कौर, शरत कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, महेश शर्मा, दिनेश चिकारा, मलखान सिंह ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
रऊफ अहमद, राम कुमार शर्मा, डॉ. शिवशंकर यादव, मनोज गौड़, सुधीर गुप्ता, दिनेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह यादव, जमशेद कमाल, शैलेश पंकज मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में इनका रहा दबदबा
प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कालेज धनौरा, जूनियर में शिव इंटर कालेज गजरौला, सब जूनियर बालिका वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कालेज धनौरा की छात्राओं ने चैंपियनशिप जीती।
800 मीटर, 15 सौ मीटर और 5000 मीटर रेस में सबसे तेज दौड़कर सिक्ख इंटर कालेज नारंगपुर की कुमारी मधु ने तथा गोला, चक्का और भाला फेंक में राष्ट्रीय इंटर कालेज की कुमारी सलोनी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
जूनियर बालिका वर्ग में सिक्ख इंटर कालेज की कुमारी अंशु ने 800, 15 सौ मीटर, 5000 मीटर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में शहीद भगत सिंह इंटर कालेज देहरा कादरबख्श की कुमारी अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
धनौरा के राष्ट्रीय इंटर कालेज ने बालक वर्ग में सीनियर व जूनियर संकुल चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीती। सब जूनियर वर्ग में सिक्ख इंटर कालेज नारंगपुर ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप गांधी इंटर कालेज धनौरा के जीशान मलिक ने जीती।