फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sardi se maut

रिक्शा चालक समेत दो की मौत

Tue, 19 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 19 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
sardi se maut
सर्दी कहर ढाने लगी है। जानलेवा ठंड ने रविवार रात से अगले दिन सुबह तक रिक्शा चालक समेत दो की जान ले ली। इसी के साथ जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कटरा में रहने वाला नूर हसन (55) पुत्र घसीटा सिंह रिक्शा चलाते थे। रोजाना की तरह सोमवार को भी वह रिक्शा चला रहे थे। अचानक उनको तेज ठंड लगी, चक्कर आने लगे। जब तक राहगीर उनको संभालते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन उसे ले गए और बिना सूचना दिए सुपुर्द ए खाक कर दिया। हसनपुर के मोहल्ला रोतिया मस्जिद के पीछे रहने वाले मतलूब अहमद (70) पुत्र फकरे अहमद सुबह-शाम संभल रोड पर बनी एक जियारत पर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को भी वह जियारत पर गए थे, लेकिन रात में वहीं मतलूब की मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया, मगर जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को अपने साथ ले गए।


इससे पहले रविवार को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव झुंडपुरा में 40 साल के ग्रामीण ओमप्रकाश की ठंड से मौत हो गई थी, जबकि शुक्रवार रात खेत पर जा रहे आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया नादिरशाह के किसान की ठंड से तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed