{"_id":"63e01d66384dcae59bde6ae2631f3aff","slug":"sansad-ki-andekhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के गोद लिए गांव चकनवाला की सड़क ख्ास्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के गोद लिए गांव चकनवाला की सड़क ख्ास्ताहाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांसद के गोद लिए गांव चकनवाला और कुमराला गांव के संपर्क मार्ग की सड़क का हालत खस्ता है। सड़क उधड़े लंबा समय हो गया है। ग्रामीणों को कंकड़ियों से होकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने गजरौला क्षेत्र के गांव चकनवाला गोद लिया है। जहां एक ओर ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए आस लगाए हैं। वहीं पड़ोस के गांव कुमराला से गांव चकनवाला जाने वाले संपर्क मार्ग की सड़क पूरी तरह से उधड़ गई है। सड़क को उधड़े करीब दो साल हो गए हैं, मगर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
आलम यह है कि सड़क पर कंकड़ियां बिखरी हुईं हैं। जिससे वाहनों के निकलने से कंकड़ियां हवा में उछल कर राहगीरों को लगती हैं। सड़क पर धूल उड़ती रहती है। खास बात ये कि पिछले दो साल में सांसद कई बार अपने गोद लिये गांव चकनवाला गए थे। इसके बावजूद उनकी नजर सड़क पर नहीं पड़ती। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सांसद से सड़क निर्माण कराने की मांग की गई लेकिन स्थिति जैसी की तैसी है।