{"_id":"95911de3d4d0cf658182f2626dc2bd76","slug":"press-confrence-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुनकरों को बिजली बिल में मिलेगी अस्सी फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुनकरों को बिजली बिल में मिलेगी अस्सी फीसदी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉटनवेस्ट कारोबार में जान फूंकने की कवायद शुरू कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने बिजली बिलों में अस्सी फीसदी तक छूट देकर धुनकरों को नए साल का खास तोहफा दिया है। अब फिर से एशिया की मंडी में धाक जाने वाले कॉटनवेस्ट कारोबार को पंख लग सकेंगे।
बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए रेशम एवं वस्त्रोद्योग कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार धुनकरों के हितों को लेकर सजग है।
वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले के 365 धुनकरों को पावरलूम बुनकरों की तरह विद्युत सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वर्ष 2016-17 में कार्यशील धुनकरों के कारखानों को 11 करोड़ रुपये की विद्युत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कभी अमरोहा में पंद्रह सौ के करीब कॉटनवेस्ट की इकाइयां थीं। जो सरकार से सुविधाएं न मिल पाने के कारण धीरे-धीरे बंदी के कगार पर पहुंच गईं थीं। लेकिन, अमरोहा के इस कारोबार ने एशिया की मंडी में अपनी अलग धाक जमाई है।
हजारों परिवारों की रोजी-रोटी इसी कारोबार से चलती है। उन्होंने कहा कि धुनकरों को बिजली बिलों में अस्सी फीसदी की छूट मिलेगी। चूंकि चुनाव के वक्त उन्होंने धुनकरों से वादा भी किया था वह आज पूरा हो गया है। इस मौके पर रियाज मंसूरी, बब्बू मंसूरी, जफर सुलेमान, शालू मंसूरी, सरताज मंसूरी, हारून मंसूरी, गुड्डू मंसूरी, आदि मौजूद रहे।