फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradarshani

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
pradarshani
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जीजीआईसी में दूसरी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हुई। इसमें जिलेभर के स्कूली बच्चों ने अपने-अपने मॉडल्स रखे और उनके माध्यम से विभिन्न समस्याओं और उनके निदान को वैज्ञानिक सोच देने का प्रयास किया। प्रदर्शनी में  सर्वश्रेष्ठ बीस मॉडल को एक-एक हजार रुपये पारितोषिक के रूप में नकद प्रदान किए गए। प्रदर्शनी में सर्वाधिक सोलर ऊर्जा से संबंधित मॉडल रखे गए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जीआईसी अमरोहा के प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रतिभागी मॉडल्स का निरीक्षण किया और बच्चों के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन


कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में छिपी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को नया आयाम देती है ऐसे में स्कूलों को अपने बच्चों को प्रतिभाग कराना चाहिए और नए-नए सोच के साथ मॉडल तैयार करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी प्रभारी मरगूब हुसैन ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और प्रदर्शनी की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन प्रीति ने किया। यहां प्रधानाचार्या बीना गुप्ता, प्रवक्ता दिनेश चिकारा, राशिद मसरूर, महबूब आलम, पूनम बालियान, मौहम्मद असलम, शाहिद खान, शारिब कदर, भूपेंद्र कुमार, सरताज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed