फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradarshan

इमली वाली मढ़ैया वालों ने पोलियो टीम को बैरंग लौटाया

Mon, 18 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Mon, 18 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
अतरासी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य
विज्ञापन
चल रहा है। क्रासिंग के बराबर में इमलीवाली मढैया गांव स्थित है। गांव से कुछ ही दूरी पर संकट मोचन मंदिर है। ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने से पहले ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें मंदिर के लिए रास्ता दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

 ग्रामीणों को मंदिर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। बूथ पर एक भी बच्चे को दवाई नहीं पिलाई गई। बहिष्कार की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई।

 एसडीएम सदर मोहम्मद नईम, एसीएमओ डा.एसके निगम समेत तमाम अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जिद पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया। प्रेम बिहारी, श्यामलाल, रामेश्वर सिंह, छत्रपाल सिंह, सुरेश, विजय कुमार, रघुनंदन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed