फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Meritorious students felicitated on the birth anniversary of Sahu Jagdish Saran.

Amroha News: साहू जगदीश सरन की जयंती पर मेधावियों को किया गया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students felicitated on the birth anniversary of Sahu Jagdish Saran.
अमरोहा। जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को संस्थापक साहू जगदीश सरन की जयंती पर संस्थापक दिवस समारोह-2026 मनाया गया। हवन-यज्ञ के बाद संस्थापक को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘चेतना’ के नए अंक का विमोचन किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरुकुल पूठ के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती के ब्रह्मत्व में आर्य समाज अमरोहा के सहयोग से यज्ञ हुआ। इसमें प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष लीलाधर अरोड़ा, मंत्री योगेश कुमार जैन, उपमंत्री मुन्नालाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, सदस्य राजनाथ सिंह गोयल और सिद्धार्थ अग्रवाल तथा प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने सपरिवार आहुति दी।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि साहू जगदीश सरन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक पाने वालों को अभिनंदन कुमार जैन स्मृति प्रतिभा पुरस्कार दिया गया। स्नातक और परास्नातक स्तर पर तीनों संकायों में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सुमित कुमार जैन स्मृति प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खुशी यादव और प्रीत चौधरी को डॉ. हरिओम अग्रवाल लोकतंत्र सेनानी स्मृति क्रीड़ा पुरस्कार मिला।

राष्ट्रीय सेवा योजना और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ. पीयूष कुमार शर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए। संचालन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने किया। शुभारंभ वंदे मातरम् और समापन राष्ट्रगान से हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed