फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradarshan

मतगणना में धांधली का आरोप, प्रदर्शन

Fri, 18 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 18 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव जेवड़ा मुस्तकम और पथरा मुस्तकम के प्रत्याशियों-समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं पथरा मुस्तकम के प्रत्याशी ने वेबसाइट पर परिणाम बदलने का आरोप लगाया। प्रत्याशियों ने रीकाउंटिंग की भी मांग की।   

जेवड़ा मुस्तकम से पूजा देवी पत्नी ओम प्रकाश ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थीं। मतदान के दिन पांच बूथों पर 2001 मत डाले गए थे। प्रत्येक बूथ पर एजेंट के हस्ताक्षर थे, मगर मतगणना के दिन मत पेटियों में 1938 मतपत्र ही निकले थे।
विज्ञापन


जिमसें तीस मत निरस्त हुए थे। उनका आरोप है मतों में हेराफेरी की गई है। शिकायत कर्ता प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना कराने की जिलाधिकारी से मांग की है।

शिकायत करने वालों में दिनेश सागर, अर्जुन सागर, सुभाष कुमार, नरेश कुमार, शिव कुमार, पूजा, ज्ञानो, क्रांति, सुखको, रानी, मंसा, सत्यवती, ओमवती, ताजो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने के बाद बदला परिणाम
अमरोहा। ग्राम पथरा मुस्तकम में प्रधान पद के प्रत्याशी चंद्रपाल पुत्र रामपाल ने बताया कि, वे विजयी हुए थे। आयोग की वेबसाइट पर भी उनका नाम अपलोड हुआ था।


आरोप है कि बाद में निर्वाचन अफसरों ने मतों में धांधली करते हुए हारे हुए प्रत्याशी ओमदत्त पुत्र रामरतन को विजयी घोषित कर दिया है।

गुरुवार को चंद्रपाल और उनके समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। रीकाउंटिंग कराने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रपाल, फूल सिंह, भोले सिंह, रामचंद्र, इकबाल, भंवर सिंह, धर्मवीर, बलराम सिंह, तेजा सिंह, परम सिंह, मुन्नी सिंह आदि समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed