{"_id":"871c18158b360ed0b575bf0af3fd7a65","slug":"pradarshan-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के विरोध में पुलिस जीप के आगे बैठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार के विरोध में पुलिस जीप के आगे बैठीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के पास स्थित शांतिनगर कालोनी के एक घर में चल रहे देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को छोड़े जाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।
नाराज महिलाओं ने रविवार को कॉलोनी से गुजर रही पुलिस जीप को घेर लिया। महिलाएं पुलिस जीप के आगे सड़क पर बैठ गईं। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने समझाया। फिलहाल महिलाओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि शुक्रवार को शांतिनगर की महिलाओं ने थाने पहुंच कर कालोनी में देह व्यापार कराए जाने की पुलिस से शिकायत की थी। शनिवार को लोगों की सूचना पर पुलिस दो महिलाओं समेत तीन लोगों को उठा ले गई थी।
रविवार सुबह इनमें से एक महिला फिर से कालोनी में नजर आई तो महिलाआे का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं आरोपी महिला के घर के बाहर ही धरने पर बैठ गईं।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले वह मकान पर ताला डाल कर फरार हो गई। बाद में पुलिस की जीप कालोनी से गुजरी तो महिलाओं ने जीप को घेर लिया और जीप के आगे सड़क पर बैठ गईं।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना था कि महिला ने गुमराह करने के लिए घर के बाहर ताला डाल दिया है, जबकि महिला घर में ही बंद है। महिला को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस कर्मियों ने समय मांगते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन महिलाएं अड़ी रहीं। कुछ लोगों के समझाने-बुझाने पर महिलाएं शांत र्हुइं।