फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   politics

अस्तित्व में आईं जिले की 457 ग्राम पंचायतें

Sun, 20 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 20 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
politics
शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सभी ब्लाक कार्यालयों के सभागारों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


इसमें जिले की 457 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शांतिपूर्ण शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही जिले में 457 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ गईं हैं।

अब 26 दिसंबर को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होंगी, समितियों का गठन किया जाएगा। उधर, जिले की 144 ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम पूरा न होने से शपथ नहीं ले सके। 
विज्ञापन


कोरम पूरा करने वाले नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सौंपने के लिए रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिले के सभी छह ब्लाक कार्यालय सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ग्यारह बजे शपथ होनी थी, लेकिन काफी ग्राम प्रधान बारह बजे तक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। देर तक ग्राम प्रधान और सदस्य कार्यक्रम में पहुंचते रहे।


अमरोहा ब्लाक सभागार में 80 ग्राम प्रधान और 873 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी, बीडीओ शौकत अली, एडीओ पंचायत विमल सिंह, दीनदयाल, छत्रपाल सिंह, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed