फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   politics

गन्ने का भाव 380 रुपये प्रति क्विंटल मिले

Fri, 06 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 06 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
politics
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक और एमएलसी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेने, चीनी मिलों को चलाए जाने तथा गन्ने का भाव 380 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट में पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वाराणसी विधायक अजय राय पर राजनीतिक रंजिश के चलते की गई कार्रवाई वापस ली जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में सौहार्र्द कायम करने के लिए सूबे की सरकार को निर्देशित किया जाए। खाद्य पदार्थों की महंगाई के चलते प्रदेश की जनता बेहाल है।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के निवास पर जाते समय विधान परिषद सदस्य नसीब पठान पर गाजियाबाद में दर्ज किया गया मुकदमा खत्म किया जाए। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल नहीं चलने के कारण गेहूं की बुवाई के लिए खेतों को खाली करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने भुगतान दिलाने और मिल चलवाने की मांग की। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वेद प्रकाश को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed