{"_id":"d52b6ed4ff677c87ac20bb0aa53cd1fd","slug":"politics-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में होगा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ग्राम प्रधान चुुनाव की तैयारियों में जुट गया है। प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान होगा।
तिगरी गंगा मेले के चलते ग्राम प्रधान चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के लिए प्रशासन की ओर से आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था।
अफसरों को इस प्रस्ताव के फाइनल होने की उम्मीद है। इससे प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में जोया ब्लाक में मतदान कराया जाएगा। तीसरे चरण में अमरोहा ब्लाक में चुनाव होगा।
चौथे चरण में गजरौला और धनौरा ब्लाक में ग्राम प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को तैयारियों का खाका खींचना शुरू कर दिया है। स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगाई जा रही है।
एक दो दिन के अंदर चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही चुनाव की तैयारियों में तेजी आएगी। उधर, ग्राम प्रधान का चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके चतुर्वेदी ने बताया कि जिले से जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसे ही फाइनल होने की उम्मीद है। इससे जिले में प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।