{"_id":"5481db2ca2b7a2925726057fa4f2cd4d","slug":"patharav-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर में दो पक्षों में पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर में दो पक्षों में पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान पद के चुनाव की रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब गांव सलेमपुर में जाटव और सैनी समाज के दो पक्षों में टकराव हो गया। मामूली कहासुनी के बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इससे पूरी सड़क पर ईटें बिखर गईं, पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। पुलिस ने दबिश देकर कई को उठाया है।
गांव सलेमपुर से ग्राम प्रधान के चुनाव में हरिओम बैंक वालों की पत्नी ममता देवी जीती हैं, जबकि मनोज पुत्र यादराम हार गए।
आरोप है कि, सोमवार शाम छह बजे वचन सिंह सैनी पुत्र रामकुंवर सैनी की दुकानपर चुनाव में हारे मनोज जाटव का छोटा भाई मुनीष वचन सिंह की दुकान के सामने वोट न देने की बात कहते हुए सैनी समाज के लोगों को गाली देने लगा। वचन सिंह के मुताबिक, उसने विरोध किया तो मुनीष मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
उस समय कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद मुनीष घर चला गया। कुछ देर बाद ही एक पक्ष से हवा में ईंट उछल कर आने लगी तो सैनी समाज के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों से जम कर पथराव हुआ। एक-दूसरे के घर पर भी ईटें फेंकी गईं। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों से जम कर पथराव हुआ। पत्थर लगने से एक पक्ष के छिद्दू पधान पुत्र चंदर सैनी घायल हो गया। दोनों पक्षों से पथराव के दौरान गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया।
सूचना पाकर दो सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। मामला बिगड़ता देख पुलिस फोर्स बुला ली गई। फोर्स के पहुंचने पर बवाल कर रहे लोग घरों से फरार हो गए। पुलिस ने रात भर दबिश देकर कई को हिरासत में लिया है।