फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nirikshan

एडी के निरीक्षण में खुली जिला अस्पताल की पोल

Sat, 13 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 13 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
nirikshan
एडी हेल्थ के औचक निरीक्षण से शुक्रवार को जिला अस्पताल की पोल खुल गई। यहां तीन डाक्टर बिना बताए गायब मिले जबकि अस्पताल परिसर में मिली चौतरफा गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। एडी हेल्थ ने गायब डाक्टरों की रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


एडी हेल्थ मुरादाबाद डॉ. ज्ञान सिंह शुक्रवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया। अस्पताल में मिली गंदगी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। ओपीडी में खराब हालत में रखे पानी के कूलर को भी देखा। शौचालय भी गंदे मिले। इसके बाद उन्होंने दवाई स्टोर, दवाई वितरण कक्ष, आपातकालीन सेवा, एनआरसी का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के परिसर में बन रहे टीबी जांच केंद्र का भी जायजा लिया और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमएस के कक्ष में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर देखा तो दंग रह गए। डॉ. एके जैन लंबे समय से गायब चल रहे हैं। कभी कभार ही अस्पताल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा फिजीशियन डॉ. केके भार्गव दो माह से अस्पताल नहीं आए, जबकि सर्जन डॉ. सुमित शर्मा भी बगैर बताए नदारद मिले। एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल की हालत देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। वार्ड में जाकर मरीजों से भी बातचीत की।


डॉ. ज्ञान सिंह ने बताया कि गायब डाक्टरों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण से डाक्टर और कर्मचारियों में खलबली मची रही। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एसके निगम, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. मेघराज सिंह, चीफ फार्मासिस्ट पीएन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed