फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   milavat ka karobar

2200 लीटर सिंथेटिक दूध, 3.5 क्विंटल क्रीम बरामद

Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
milavat ka karobar
डिडौली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी स्थित एक की डेयरी की आड़ में चल रही सिंथेटिकदूध की फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारकर 1200 लीटर तैयार सिंथेटिक दूध, 1000 लीटर अपमिश्रित सफेद रंग, 3.5 क्विंटल क्रीम, केमिकल और दो पिकअप बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डिडौली पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी स्थित एक दूध की डेयरी पर छापा मारा। यहां बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सुहैल पुत्र गौहर अली निवासी गांव हाजीपुर, राजपाल पुत्र रामफूल निवासी गांव ढकिया गालिबपुर थाना असमोली जिला संभल, सुहैल पुत्र महबूब निवासी गांव नीलीखेड़ी व सैफुल पुत्र आसिम निवासी गांव अम्हेड़ा थाना डिडौली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मौके से दो पिकअप, 1200 लीटर तैयार सिंथेटिक दूध, 1000 लीटर अपमिश्रित सफेद रंग, 3.5 क्विंटल क्रीम, 13 टिन इम्पोर्टेड आयातित रिफाइंड पाम कर्नल आयल, मोनो सोडियम, दो कट्टे गलूटामेंट, नौ कट्टे एमन ब्रांड ग्लूकोज पाउडर और दूध तैयार करने के उपकरण बरामद किए गए। एसआई संजीव कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे बाद पहुंची खाद्य विभाग की टीम
अमरोहा। डिडौली पुलिस ने नीलीखेड़ी गांव में मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ने के आधा घंटा बाद करीब 11 बजे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह को सूचना दी, लेकिन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूचना देने के करीब चार घंटे बाद यानी दोपहर दो बजे मौके पर पहुंचे और नौ सैंपल भरे। साथ में फूड इंस्पेक्टर रामजीत सिंह भी मौजूद रहे। इससे खाद्य विभाग के अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इस गोरखधंधे की उन्हें क्यों जानकारी नहीं थी।

कई साल से चल रहा था गोरखधंधा
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी में दूध की डेयरी की आड़ में कई साल से मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री चल रही थी और खाद्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। दूध की सप्लाई अमरोहा के अलावा कई जिलों में बेरोकटोक जारी थी।

सूत्रों की माने तो नकली दूध की फैक्ट्री के संचालक प्रत्येक माह घर बैठे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को उनका हिस्सा पहुंचा देते थे। इस कारण विभाग ने इस डेयरी के नमूने तक भरने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि विभाग की छापेमारी भी सिर्फ औपचारिकता के सिवाए कुछ नजर नहीं आती है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है सिंथेटिक दूध
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में और आदमपुर क्षेत्र में पहले भी सिंथेटिक दूध तैयार करने का भंडाफोड़ पहले भी हो चुका है। उस दौरान भी पुलिस ने खुलासा किया था, लेकिन खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी समझौते के प्रयास में लगे थे। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि विभागीय साठगांठ से मिलावट का गोरखधंधा चल रहा है।

चुचैलाकलां में बनते हैं सिंथेटिक सामग्री से रसगुल्ले
अमरोहा। चुचैला कलां में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक सामग्री से सफेद रसगुल्ले तैयार करके बिजनौर जनपद में सप्लाई किए जाते हैं। नौगावां सादात पुलिस ने एक बार रसगुल्ले पकड़े भी थे। उस दौरान भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर कई घंटे बाद पहुंची थी।


डिडौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीलीखेड़ी गांव से डेयरी की आड़ में चल रही सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बड़े पैमाने पर दूध, केमिकल और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। -डा.एस.चनप्पा पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed