{"_id":"89c71df2e88b2639e653d621abd36364","slug":"meeting-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालयों में बच्चों का नामांकन एवं ठहराव में वृद्घि करने, अल्प बचत करने आदि बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई।
वरिष्ठ ब्लॉक समन्वयक जयवीर सिंह ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आए डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने 10 फरवरी को सभी परिषदीय विद्यालयों में कृमि रहित दिवस मनाने का आह्वान किया। साथ ही दो से 19 साल तक के बच्चों को कीड़ों की दवाई खिलाने का प्रशिक्षण दिया।
कहा, 10 फरवरी को जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षकों को पोस्टर, बैनर, चार्ट व दवा वितरित की गई। बैठक में कमल शर्मा, संजय कुमार, ब्रजपाल सिंह, भावना वर्मा, शार्लेट, कर्मवीर, रमेश सिंह, मुंशीलाल, रणवीर सिंह, ब्रजपाल सरन, डा. जितेंद्र सागर रहे।