{"_id":"c8b945682259bedea2400fd9a48da9c5","slug":"meeting-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 ट्रिपल स्टोरी मकान बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 ट्रिपल स्टोरी मकान बनेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में गृहकर निर्धारण और आसरा आवास योजना को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कई सभासदों ने हंगामा भी किया। बैठक में बंदर पकड़ने का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की अध्यक्ष राकेश बंसल उर्फ कालू की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सबसे पहले गृहकर निर्धारण को लेकर चर्चा की गई। नगर में बने नए मकानों पर गृहकर लगाया जाएगा।
इसके अलावा आसरा आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों को लेकर भी चर्चा की गई। हसनपुर में 36 ट्रिपिल स्टोरी मकानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए रामपुर भूड़ रोड पर जमीन को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
यहां गरीबों के लिए मकानों का निर्माण कराया जाएगा। सभासद याकूब अंसारी एवं ऊषा शर्मा ने शहर में बंदर पकड़ने, सभासद फरहत इकबाल और शहनबाज अंसारी ने पीएफ काटने के बाद भी कर्मचारियों को पैसा न मिलने का मुद्दा उठाया। सीवर टैंक और पीएफ खाते को लेकर सभासदों ने काफी हंगामा किया।
बारावफात जुलूस को लेकर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि गृहकर पुराने रजिस्टर के अनुसार ही तय किया जाएगा। जरूरी होने पर ही बदलाव किया जाएगा। इस मौके पर ईओ मंजूर अहमद खां, टीएस, सफाई निरीक्षक नीरज सिंह समेत तमाम सभासद मौजूद रहे।