{"_id":"bf1ba4a316c425e71d8a838e963a47b9","slug":"mahila-confrence-in-amroha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौम की तरक्की में महिलाओं का अहम किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौम की तरक्की में महिलाओं का अहम किरदार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की महिला सदस्यों ने दीन बचाओ दस्तूर बचाओ कान्फ्रेंस से पहले महिलाओं को उनके हक और किरदार की जानकारी दी।
देश के कई शहरों से पहुंचीं विद्वानों ने कहा कि कौम की तरक्की में महिलाओं का अहम किरदार है। महिलाएं ही परिवार बनातीं हैं, इसलिए महिलाएं अपने किरदार शरीयत के मुताबिक निभाएं। कान्फ्रेंस में मुसलमानों में दहेज के मामले बढ़ने पर चिंता जताई गई और बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया।
मंडी धनौरा मार्ग पर एक महाविद्यालय प्रांगण में बुधवार को आल इंडिया मुुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक के बाद बोर्ड की ओर से महिला कान्फ्रेंस आयोजित की गई।
कान्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के तौर पर बोर्ड की सदस्य हैदराबाद से आईं डॉ.आसमा जहरा ने आह्वान किया कि वह अपने परिवार को शरीयत के मुताबिक चलाएं।
बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि शिक्षित होने से समाज की तरक्की होगी। कोलकाता से आईं नूरजहां शकील ने भी मुस्लिम महिलाओं के अखलाक पर जोर दिया, कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी पुरुषों से कम नहीं है।
विज्ञापन
वह घर में रहकर एक अच्छा परिवार बनाती हैं, कौम की तरक्की के लिए महिलाओं को कुरान और हदीस के अनुसार बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए।
कान्फ्रेंस में लखनऊ से आईं डॉ. सूफिया नसीम और दिल्ली से आईं ममदुहा माजिद ने भी बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। महिला कांफ्रेंस में तहनीयत इथर, जीनत महताब के अलावा कई अन्य महिला विद्वानों ने विचार रखे। महिला कांफ्रेंस करीब ढाई घंटे चली।