फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot ka khulasa

हसनपुर पालिका का सभासद निकला चोर-लुटेरों के गैंग का सरगना

Thu, 24 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 24 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
loot ka khulasa
हसनपुर नगर पालिका परिषद का एक सभासद की चोर-लुटेरों के एक गैंग का सरगना निकला। पुलिस ने बुधवार को गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर हसनपुर में हुई बाइक लूट और दो चोरियों का खुलासा किया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि, आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक, चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव झकड़ी रोड से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान तालिब पुत्र अशफाक निवासी मोहल्ला कोट गढ़ी वाली मस्जिद के पास से एक चाकू, शराफत पुत्र शहादत फकीर निवासी मोहल्ला खानजादव अली रहरा रोड हसनपुर से एक तंमचा, चार हजार रुपये, जबकि अजमल पुत्र अख्तर निवासी गांव शाहपुर सिरपुडा थाना असमोली (संभल) के पास से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस, छह हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कब्जे से बरामद की गई बाइक को 13 नवंबर की रात झकड़ी रोड से लूटा गया था। पूछताछ करने आरोपियों ने एक लूट और दो चोरियां कुबूल की।

उन्होंने अपने सरगना का नाम बब्बू कुरैशी, सभासद नगर पालिका परिषद, हसनपुर बताया। बताया कि, 13 नवंबर को ही सभासद ने अजमल, शहादत, इकबाल और शराफत के साथ मिलकर अतरासी रोड निवासी डा.मदन के घर में दवाई लेने के बहाने घुसकर 56000 रुपये लूटे थे।


19 दिसंबर को रहरा रोड पर खाली पड़े मकान में साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी गया सामान गैंगस्टर सभासद बब्बू कुरैशी के घर से बरामद किया गया। सभासद विवेक विहार दिल्ली में हुई लूट के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस आफिस में एसपी संजीव त्यागी ने घटना का खुलासा किया और आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
गिरफ्तार आरोपी
तालिब पुत्र अशफाक
शराफत फकीर पुत्र शहादत
अजमल पुत्र अख्तर

फरार आरोपी
गैंग का सरगना बब्बू कुरैशी सभासद नगर पालिका परिषद, हसनपुर
इकबाल पुत्र अंसार निवासी संभल
शहादत पुत्र रईस निवासी हसनपुर

बरामदगी
लूटी गई बाइक, लूट की नगदी 10,000 रुपये, चोरी किया गया सामान एक इनवर्टर, एक बैट्री, दो गैस सिलेंडर, एक पैट्रोमैक्स आदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed