फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

गजरौला में दो युवकों से एक लाख की लूट

Sun, 22 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 22 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
loot
शहर के एक चिकित्सक से उधार रुपये लेकर जा रहे दो युवकों से देर रात दो बदमाशों ने चाकू-डंडे से हमला कर एक लाख लूट लिया। घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 गजरौला के गंाव भारापुर के रहने वाले मुनेंद्र पुत्र जगदीश को जमीन खरीदनी है। इसके लिए वह गजरौला के एक चिकित्सक के यहां से रुपये उधार लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव मझोला का रहने वाला उसका साथी सुनील पुत्र बुधपाल सिंह भी था।

रात नौ बजे रास्ते में शहर के ललिता मंदिर के पास पहले से मौजूद दो बदमाशों में से एक ने डंडे सामने से प्रहार कर दिया। इसमें बाइक चालक मुनेंद्र घायल हो गया और बाइक गिर गई। हमले में मुनेंद्र का सिर फट गया।
विज्ञापन


इसके बाद सुनील ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। उसके पेट और हाथ में चाकू लगा है। घटना के बाद बदमाश सुनील के हाथ में रखे एक लाख दस हजार रुपये से भरा थैला लेकर भाग गए। इसके बाद घायल डॉक्टर के पास गए फिर गांव गए। बाद में पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed