{"_id":"52850ea5c1eff65953f84ff0f566c617","slug":"kohara-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सर्दी ने ली एक और जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सर्दी ने ली एक और जान
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी का मंगलवार को कहर टूटा। मां के साथ सुबह खुद के लिए दवा लेने शहर आए युवक की स्टेशन पर सर्दी लगने से तबियत बिगड़ गई। उसे अचानक कंपकंपी छूटने लगी और उल्टियां शुरू हो गई।
साथ आई मां ने जब तक उसे संभालने की कोशिश की उसकी मौत हो गई। इसी के साथ जिले में मरने वालों की संख्या पांच हो गई।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर मिलक गांव निवासी डिंपल चौहान(24) पुत्र वीर सिंह मंगलवार सुबह अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए शहर आया था। वह प्लेटफार्म-3 पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक उसे तेज सर्दी लगने लगी और उसके जिस्म से कंपकंपी छूटने लगी। थोड़ी ही देर में सर्दी के साथ उल्टियां शुरू हो गई। इससे उसकी मां घबरा गई, लेकिन जब तक वह बेटे को संभाल पाती उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां बुरी तरह विलाप करने लगी।
विज्ञापन
उसके रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास की सवारियां आ गईं। जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंच गई। सर्दी से युवक की मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई।
रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए। इससे पहले मंडी धनौरा-हसनपुर क्षेत्र के चार लोगों की ठंड लगने से मौत हो चुकी है।
छाई रही कोहरे की चादर, सर्दी से ठिठुरे रहे लोग
अमरोहा। मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है, मंगलवार को फिजा में घने कोहरे की सफेद चादर छाई रही। इससे जन जीवन प्रभावित रहा। ठंड से लोग ठिठुरे रहे, गलन से सुन्न पड़ रहे हाथ पांव को लेकर लोग परेशान रहे।
गर्म कपड़ों में लिपटे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्दी से बचने को लोगों को दिन में अलावा का सहारा लेना पड़ा। उधर, कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बसों और ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाया रहा।
सुबह दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह दस बजे तक फिजा में घने कोहरे की चादर छाई रही। पूरे दिन सूर्य देव की बादलों की ओट में ही रहे। सरकारी दफ़्तरों में अलाव जलते देखे गए।
इस दिन अधिकतम तापमान पिछले दिन के 20.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20.2 डिग्री पर पहुंच गया, हालांकि न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया।
सर्दी के चलते स्कूलों का समय बदला
अमरोहा। डीएम वेद प्रकाश ने सर्दी को देखते हुए शीतकालीन अवकाश तो घोषित नहीं किया, लेकिन स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन किया है।
कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल अब सुबह दस बजे खुुलेंगे। शाम तीन बजे तक संचालित रहेंगे। 31 जनवरी तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। तत्काल प्रभाव से आदेश पर अमल कराने के जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।