फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kohara

घने कोहरे की चादर से जन जीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 04 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 04 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
kohara
नए वर्ष की शुरूआत होते ही मौसम ने भी करवट बदलना शुरू कर दिया है। रविवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहने के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


बसों और ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। कोहरे के कारण बसें ट्रेनें अपने निर्धारित समय से संचालित नहीं हो सकीं। इससे मुसाफिरों को परेशानी उठानी पड़ी।

शनिवार की रात से क्षेत्र में घने कोहरे ने दस्तक दी। रविवार की सुबह ग्यारह बजे तक क्षेत्र घने कोहरे की चादर छाई रही। पास का भी आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पास का भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई। इससे सर्दी और बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। गर्म कपड़ों में चिपटे हुए लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर ग्यारह बजे के बाद सूर्य के दर्शन हुए। सर्दी से लोगों को राहत मिली। उधर, घना कोहरा छाया रहने के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।  


आलू और सरसों पर मंडराए संकट के बादल
अमरोहा। क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहने के कारण आलू और सरसों की फसल पर संकट के बादल मंडारने लगे हैं। फसलों में बीमारी लगने का खतरा बना हुआ है।

कोहरे से आलू की फसल में ब्लाइट रोग लगने की आशंका जताई जा रही है। गत वर्ष रोग ने आलू की फसल पर कहर बरपाया था। वहीं सरसों की फसल में माहू कीट का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed