फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kisan ke ghr badmason ka dhawa

सशस्त्र बदमाशों ने किसान के घर बोला धावा, लूटपाट

Fri, 25 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 25 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
kisan ke ghr badmason ka dhawa

सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

विज्ञापन



गांव ख्यालीपुर निवासी पीड़ित किसान नत्थन सिंह के घर में शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे दीवार फांदकर बदमाश घर में घुस गए। इस दौरान नत्थन सिंह घर के पास ही घेर में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी धर्मवती, बेटा दीपक कुमार, 11 वर्षीय बेटी प्रियंका घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। एक बदमाश के मुंह पर ढाटा बंधा था। बेटे दीपक और बेटी प्रियंका की कनपटी पर तमंचा तान दिया। दीपक ने बताया कि उसने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उससे और बहन से मारपीट की।

 दो बदमाश वहीं तमंचा ताने खड़े रहे और बाकी बदमाशों ने कमरों को खंगाल डाला। इस दौरान संदूक में रखे 40 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो अंगूठी, एक टीका समेत साढ़े तीन लाख के जेवर लूट लिए। करीब आधा घंटे में चार लाख का माल समेट कर बदमाश धमकाते हुए जंगल की ओर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया। इसपर गांव में जाग हो गई।
विज्ञापन


 ग्रामीण लाठियां लेकर घर से बाहर आ गए और पुलिस बुला ली। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ जंगल में कांबिंग भी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान नत्थन सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed