{"_id":"7f364c4b34eb915a6d8019a94a527f87","slug":"juloos-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा-ए-तकबीर और रिसालत से गूंजे गली-कूचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा-ए-तकबीर और रिसालत से गूंजे गली-कूचे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला नगर से ग्रामीण अंचलों तक मुस्लिमों ने बृहस्पतिवार को ईद मिलादुन्नबी मनाई। इस दौरान नारा-ए-तकबीर व रिसालत से गली-कूचे गूंज उठे।
इस्लामिया कमेटी ताहफपुजे सुन्नियत फाउंडेशन की नगर इकाई की ओर से नूरानी मस्जिद नई बस्ती से ईद मिलादुन्नबी का जश्न-ए-जुलूस बैंडबाजों के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान नाते रसूल पढ़ा और तकरीर की।
नेक नीयत और मुल्क व कौम की तरक्की व भलाई के लिए दुआ की गई। जुलूस में बच्चे हाथों में हरे रंग के झंडे लेकर चल रहे थे। जुलूस में हजरत कारी इदरीस रजवी व कारी साबिर हुसैन और कारी कमर आलम ने पैगंबरे इस्लाम की मुबारक जिंदगी पर रोशनी डाली।
इरसाद आलम रजवी ने नाते रसूल पढ़ी। जुलूस नगर के मुख्य बाजार, इंद्रा चौक, रेलवे स्टेशर मोड़ होते हुए नई बस्ती मस्जिद पर संपन्न हुआ। जुलूस में ठेकेदार साबिर, हाजी मुहम्मद उमर एडवोकेट, ताहिर खान, फहीम, जाफर मलिक, डा. गुच्छन, नौशाद शेख, सईद अहमद, मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, मरमंजी इदारह गौसिया अर्बिक कॉलेज परिसर से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। कॉलेज के कारी मोहम्मद मंसूर आलम ने तकरीर पेश की। कारी फरमान, कारी रिहान, सादिक, नजर, न्याज आदि मौजूद रहे।
तिरंगा लेकर चल रहे थे बच्चे
गजरौला। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तिरंगा लहराया गया। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शान से चल रहे थे।