फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   judgement

प्रधान के पति की हत्या में तीन को उम्रकैद, जुर्माना

Thu, 24 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 24 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
judgement
अदालत ने चुनावी रंजिश में प्रधान के पति की हत्या में दोषी पाने पर तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों को पुलिस कस्टडी में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कालीलेट पट्टी की है। एक अगस्त 2006 की रात साढ़े 11 बजे यहां का अमर सिंह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था जबकि उसके परिजन टीवी बंद करके चारपाई पर लेटे ही थे कि तभी अमर सिंह के चीखने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


उसके बेटे विजय सिंह और पौत्र राहुल ने टार्च की रोशनी डाली तो कुछ लोग उसके घर से निकलकर भाग रहे थे। पीछा किया मगर वे खेतों से भागने में सफल रहे। वापस लौटे तो अमर सिंह की मौत हो चुकी थी, सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की जांच पड़ताल के बाद गांव के प्रवेश पुत्र राम सिंह, वीर सिंह पुत्र महीपाल, जितेंद्र उर्फ लाला पुत्र राजवीर और मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मघू निवासी मूलचंद उर्फ मूला पुत्र हरपाल के नाम सामने आए। हत्या की वजह चुनावी रंजिश निकली। पता चला कि, मृतक की पत्नी चुनाव जीत कर गांव की प्रधान बन गई थी जबकि अभियुक्त प्रवेश के भाई की पत्नी चुनाव हार गई थी।



पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो कुछ समय बाद जमानत पर जेल से रिहा होकर आ गए। मुकदमे के दौरान मूलचंद की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के अपर जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद प्रवेश, वीर सिंह और जितेंद्र पर हत्या का दोष सिद्घ किया। तीनों को उम्रकैद और पचास-पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस कस्टडी में सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed