{"_id":"350fa0b0a57cbc3b37119ef42c8ccc28","slug":"happy-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के जश्न में डूबा गजरौला, युवाओं ने किया धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के जश्न में डूबा गजरौला, युवाओं ने किया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला में वर्ष 2015 को अलविदा कहने और नव वर्ष 2016 के स्वागत को लेकर गुरुवार को युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। बच्चे और बुजुर्गों की आंखों में भी उम्मीदों के सपने नजर आए।
सुबह से ही जश्न की तैयारियों में लगे युवा देर रात 12 बजे जश्न में डूब गए। इसको लेकर नगर से लेकर हाईवे तक चहल-पहल रही। रेस्टोरेंट और होटल फुल रहे।
देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा, युवा डीजे पर फिल्मी गीतों की धुनों पर थिरके और मित्रों-अपनों को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर शुभकामना दी। इस दौरान रेस्टोरेंट और होटलों के आसपास पुलिस तैनात रही।
इसके अलावा तेवा एपीआई कंपनी में भी न्यू ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ की अशोक कनौजिया म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने धमाल कर दिया। गायक कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
बालाओं ने फिल्मी गीतों की धुनों पर डांस कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। एक के बाद एक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समा बांधा। इस दौरान कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी परिवार के साथ मौजूद रहे।