फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hangama

ग्रामीण की मौत पर निजी नर्सिंग होम में हंगामा

Sun, 17 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 17 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
hangama
अस्थमा रोग की दवा खाने के बाद ग्रामीण की मौत होने से खफा लोगों ने हसनपुर रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का गुस्सा देख चिकित्सक-स्टाफ मौके से खिसक लिए। कुछ देर बाद डाक्टर के नर्सिंग होम लौटने पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं कुछ लोग समझौते के प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कुमराला बहादुरपुर निवासी 45 वर्षीय तेजराम उर्फ टप्पू पुत्र ऊदल सिंह अस्थमा रोग से पीड़ित था। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वह हसनपुर रोड स्थित मलिक नर्सिंग होम से दवा लेने आया था। दवा लेकर वह दोपहर घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि, दोपहर दो बजे नाश्ता करने के बाद तेजराम ने डाक्टर की ओर से दी गई दवा खाई थी। दवा खाने के पांच मिनट बाद ही तेजराम की हालत बिगड़ गई। इससे पहले परिजन उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया।

तेजराम की मौत से गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में भर कर और शव को एंबुलेंस में डालकर नर्सिंग होम पहुंच गए। यहां चिकित्सक डा. एपी मलिक ने तेजराम को मृत घोषित कर दिया।

इस पर परिजन और ग्रामीणों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। डाक्टर से नोकझोंक भी की। ग्रामीणों का गुस्सा देख चिकित्सक और स्टाफ मौके से खिसक लिए। सिर्फ एक ही कंपाउंडर अशफाक नर्सिंग होम में रह गया।

कुछ देर बाद चिकित्सक अपनी पत्नी के साथ नर्सिंग होम पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें फिर से घेर लिया। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। वहीं कुछ लोग समझौते के प्रयास में जुट गए।

मरीज तेजराम को अस्थमा की बीमारी थी, उसका लंबे समय से मेरे नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले भी तेजराम नर्सिंग होम से दवा लेकर गया था, शनिवार सुबह भी दवा लेकर गया था, जो दवा तेजराम को दी गई, वह रिकॉर्ड में दर्ज हैं। दोपहर बाद करीब चार बजे करीब तेजराम को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी, तेजराम की मौत नर्सिंग होम में नहीं हुई। डा. एपी मलिक, मलिक नर्सिंग होम।


मैने नर्सिंग होम पहुंच कर मामले की जानकारी ली है, दोनो पक्षों से वार्ता की है, इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पीके शर्मा, एसएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed