{"_id":"93874f955c0c22c1208a439907f020d2","slug":"election-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में बहिष्कार, गंगवार-जयतौली में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में बहिष्कार, गंगवार-जयतौली में पथराव
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के चौथे चरण में उपद्रव होने से नहीं बच सका। पुलिस ने जब भीड़ पर लाठियां चलाईं तो भीड़ ने कई स्थानों पर दरोगा और सिपाहियों से हाथापाई की। एक जगह पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले गए।
जयतौली और गंगवार गांव में दो उम्मीदवारों के समर्थकों में पथराव हो गया, जिसमें चार ग्रामीण घायल हो गए। इस तरह कई स्थानों पर फर्जी वोटिंग को लेकर भी झड़पें हुईं।
तीन गांवों के लोगों ने मतदान का बहिष्कार भी किया। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने भी ग्रामीणों को समझाया। इस बीच 71 प्रतिशत तक मतदान होने की खबर मिली है।
विज्ञापन
हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में चौथे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को हुआ। सुबह सात बजे से पोलिंग बूथों पर लाइन लगनी शुरू हो गई, हालांकि कई बूथों पर भीड़ कम रही।
नसीरपुर, कूड़ी वीरान और जलालपुर के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मान गए। वहीं शेखपुर झकड़ी में मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर पर्ची बना रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पर्ची फाड़ दी। इस दौरान कुंवरपाल पुलिस की पिटाई से घायल हो गया। इसको लेकर करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।
जानकारी मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच फिर से कलस्टर मोबाइल की गाड़ी पहुंच गई। दारोगा ने गाड़ी से उतरते ही लोगों पर फिर से लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और दरोगा के साथ धक्कामुक्की की। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। किसी तरह से सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस ने लोगों को शांत कर दारोगा को गांव से निकाला।
तीन गांवों के लोगों के मतदान बहिष्कार की सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी ने लोगों को समझाया, लेकिन नसीरपुर के ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले। इधर, ढबारसी में एक सिपाही के महिला से अश्लील हरकत करने पर ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया।
सिपाही ने एक कमरे में बंद होकर जान बचाई। विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सिपाही के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर, ग्राम अग्रोलाकला में कुछ लोगों ने सिपाही से हाथापाई की, पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चलाईं।
डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे, डीलर सहित 3 लोग गिरफ्तार किए गए। हसनपुर के गांव गंगवार और जयतौली में मतदान के दौरान हंगामा हो गया।
दो उमीदवारों के समर्थकों में पथराव होने से भगदड़ मच गई, बूथों के बाहर तैनात पुलिस भी जान बचाकर भागी। शाम पांच बजे मतदान बंद हो गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में मतपेटियों को सुखदेवी इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया।
वहीं उझारी में बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी और दूसरे पक्ष के समर्थकों में मारपीट हुई। गाड़ी के शीशे तोडे़ गए।