{"_id":"494f94d4367eadd9fa38c4f1c2122051","slug":"election-gram-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में 83.20 फीसदी मतदाताओं ने की वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में 83.20 फीसदी मतदाताओं ने की वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में छिटपुट घटनाएं और तनातनी के बीच गजरौला और धनौरा ब्लाक क्षेत्र में जमकर वोट डाले गए। इस चरण में 83.20 फीसदी मतदान हुआ।
कई स्थनों पर फर्जी वोटिंग को लेकर एजेंट भिड़ गए तो कही बाहरी वोटरों को लेकर बूथों पर तनातनी रही। वोटों की गिनती तेरह दिसंबर को होगी।
बुधवार को पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव को धनौरा और गजरौला ब्लाक क्षेत्र में मतदान हुआ। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे तक वोट पड़े। वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।
कई स्थानों पर फर्जी वोटिंग को लेकर एजेंटों में आपसी तकरार हुई। पुलिस की सख्ती से मामले निपट गए। बाहरी वोटों को लेकर भी नोकझोंक और तनातनी की स्थिति बनी रही। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन
चौथे चरण में 83.20 प्रतिशत मतदान हुआ। गजरौला ब्लॉक क्षेत्र में 82.86 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि धनौरा ब्लाक क्षेत्र में 83.04 फीसदी वोटिंग हुआ।
ब्लॉक धनौरा में कुल मतदाता 139278 में से 115461 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। ब्लाक गजरौला में 129559 कुल मतदाता में से 104295 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।