{"_id":"f6d963fe127e148ec98412a18608ba49","slug":"diwali-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों की आभा से ओझल हुई अमावस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपों की आभा से ओझल हुई अमावस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपों का पर्व दिवाली जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगी झालरों और दीयों की रोशनी से जिला जगमगा उठा। जिसकी छटा देखते ही बन रही थी।
घरों और प्रतिष्ठानों पर विधि-विधान से मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना हुई। आतिशबाजी की रंगीन छटाओं से आसमान घिर गया। बच्चों के साथ बड़ों ने भी जमकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।
लोगों ने एक दूसरे को मिठाई देकर बधाइयां दी। अनुमान के मुताबिक जनपद में पांच करोड़ के पटाखे और सात हजार क्विंटल मिठाई की बिक्री हुई है।
बुधवार की सुबह से ही फिजा में दिवाली की खुमारी नजर आने लगी थी। दिनभर एक दूसरे को बधाई और मिठाई देने के बाद शाम को पूजन-अर्चन हुआ। पहले प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की गई।
इसके बाद घरों में पूजा-पाठ की गई। भक्तों ने मां लक्ष्मी-गणेश की उपासना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घर और दुकानों को दीपों से सजाया गया। इलेक्ट्रानिक झालरों से घरों की सजावट देखते बन रही थी। रंग-बिरंगी झालरों की जगमगाहट से शहर रोशनी से नहा उठा।
विज्ञापन
पूजा के बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला देर रात चलता रहा। स्काई शाट्स की रंगीन छटाओं से सारा आसमान घिर गया। फुलझड़ी, चरखी और राकेट के साथ तेज आवाज वाले बमों का खासा क्रेज दिखा।
बच्चों के साथ बड़ों ने भी आतिशबाजी छुड़ाकर खुशियां मनाईं। एक अनुमान के मुताबिक शहर में एक करोड़, तो जिलेभर में चार करोड़ की आतिशबाजी की बिक्री हुई है। जबकि, मिठाई का आंकड़ा सात हजार क्विंटल के ऊपर निकल गया।