फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

ठंड से किसान की मौत, कोहराम

Thu, 24 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 24 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
death
देहात थाना क्षेत्र के गांव शाहिदपुर में ठंड से बुधवार सुबह करीब सात बजे एक किसान की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के गांव शाहिदपुर निवासी धर्मपाल (50) पुत्र रघुनाथ सिंह पेशे से किसान था। वह अक्सर कमरे में न सोकर बरामदे में सोता था। मंगलवार रात को भी वह बरामदे में सोया था।
विज्ञापन


सुबह सात बजे तक जब वह चारपाई पर से नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। धर्मपाल चारपाई पर सिकुड़ी अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। धर्मपाल की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की वह शादी कर चुका है। बीस बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी करके उसके परिवार का जीवन यापन होता था।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। एसओ देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि किसान के ठंड से मरने की कोई सूचना नहीं मिली है, तहसील से जानकारी कराई जाएगी, यदि वास्तव में ठंड से मौत हुई है तो जो उचित होगा वह किया जाएगा।

नवजात समेत दो की भी जान गई
ढबारसी(ब्यूरो)। ढबारसी में ठंड से नवजात समेत दो की भी जान चली गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। आमदपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी सादाब की पत्नी ने डेढ़ माह पूर्व एक बेटे को जन्म दिया था।


उधर, सादाब के भाई आजम की पत्नी ने पांच दिन पहलेे एक बेटे को जन्म दिया था। सादाब के बेटे ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया और आजम की बेटे बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। निजी चिकित्सकों को दिखाया तो पता चला की बच्चों की ठंड के चलते मौत हुई है। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed