फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crowd

मंडी समिति गेट के बाहर समर्थकों का रहा जमावड़ा

Mon, 02 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 02 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
crowd
मतगणना के चलते मंडी समिति गेट के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। सड़क पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा को लेकर मंडी समिति छावनी में तब्दील रही। इसके बावजूद भीड़ गेट के अंदर घुसने की कोशिश करती रही। इसे पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को गेट से हटाया।
विज्ञापन


अमरोहा ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव की मतगणना अमरोहा मंडी समिति परिसर में कराई गई। मतगणना के चलते मंडी समिति परिसर छावनी में तब्दील रहा। मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग की गई।
विज्ञापन


प्रत्याशी और एजेंटों को ही मतगणना स्थल के अंदर जाने दिया गया। बावजूद इसके समर्थकों की भीड़ मंडी समिति गेट के अंदर घुसने की कोशिश करती रही। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को गेट से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को पूरे दिन मशक्क्त करनी पड़ी। इस दौरान समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मतगणना के चलते अमरोहा मंडी समिति रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालक और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed