{"_id":"e8059536303fb05d85cbcc56bb518807","slug":"crime-hindi-news-957","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने साइकिल पर चढ़ा दिया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने साइकिल पर चढ़ा दिया ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंशीय पशुओं और खाद्यान्न से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर अतरासी चौराहे पर ग्रामीण को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर टोल टैक्स प्लाजा पर जाकर ट्रक को पकड़कर चालक समेत दो पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया है। तलाशी के दौरान ट्रक से 22 जीवित और 3 मृत गाय बरामद की गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा का खचेडू रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से अतरासी गांव की तरफ जा रहा था। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक उसकी तरफ मुड़ दिया।
खचेडू ने छलांग लगाई ही थी कि ट्रक साइकिल को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। यह देख अतरासी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पीछा कर ट्रक को टोल टैक्स प्लाजा पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान ट्रक में 22 जीवित और तीन मृत गाय मिलीं। ट्रक के ऊपरी हिस्से में खाद्यान्न भरा गया था जबकि निचले हिस्से में गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बांधकर डाला गया था।
पुलिस ने नफीस निवासी औरैया व रफीक निवासी जालौन को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं को राजस्थान से लाया गया था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।