{"_id":"2d18d64b5d1da14f3a5c960daaeb4e5c","slug":"cricket-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी ने चंडीगढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी ने चंडीगढ़ को हराया
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हल्द्वानी कोल्ट्स की टीम ने जीएस स्पोर्ट्स चंडीगढ़ की टीम को 101 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विजेता टीम के खिलाड़ी मयंक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। इसके बाद टॉस जीतकर हल्द्वानी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी।
हल्द्वानी की ओपनर जोड़ी ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दी और बिना विकेट खोए टीम का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया। बाद में विपक्षी टीम को कुछ सफलता मिली, लेकिन फिर भी वे हल्द्वानी की टीम को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
हल्द्वानी की टीम की ओर से मयंक मिश्रा ने 40 और गौरव ने 37 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से मोहम्मद फरीद ने तीन व नौशाद ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी चंडीगढ़ की टीम की शुरुआत ही खराब रही।
उसके बल्लेबाज हल्द्वानी के गेंदबाजों के सामने पिच पर ज्यादा देर टिक नहीं सके। आखिरकार पूरी टीम 66 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें अभिषेक गंगवार ने सर्वाधिक 29 रन का योगदान दिया। हल्द्वानी की ओर से मयंक मिश्रा व मोहम्मद फहद ने तीन-तीन विकेट लिए।
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मयंक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर डा. नरेश दत्त, कमल अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, लक्की चौधरी, अहमरउद्दीन, शमशाद, प्रियांक, सार्थक गर्ग, अवधेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, लियाकत अली, नफीस अल्वी आदि मौजूद थे।