{"_id":"94b916072f7cd83129d4a944a23a4721","slug":"buland-hui-sadaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह-ओ-अकबर की सदा हुईं बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह-ओ-अकबर की सदा हुईं बुलंद
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूसे मोहम्मदी अजीमुल शान से निकाला गया। इसमें शामिल हजारों आशिकाने रसूल इस्लामी परचम लिए नारा-ए-तकबीर अल्लाह-ओ-अकबर की सदा बुलंद करते चल रहे थे। इधर, चप्पे-चप्पे पर भारी फोर्स तैनात रहा।
जामा मस्जिद से मुस्लिम कमेटी के जेरे एहतमाम में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बाद नमाजे जौहर जुलूसे मोहम्मदी की शुरूआत हुई।
कमेटी के सदर हाजी खुर्शीद अनवर, पालिकाध्यक्ष अफसर परवेज, असलम उस्मानी, मुशाहिद अली अब्बासी, हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी ने सब्ज परचम दिखाकर जुलूस को रवाना किया।
जुलूस हक्कानी, नौबतखाना, शाही चबूतरा, कुरैशी, चौक, नियाजियान, जट बाजार, बड़ा बाजार आदि मोहल्लों से होता हुआ टाउन हाल के मैदान पर पहुंचकर जलसे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
यहां मौलाना मोहम्मद युसूफ ने सीरतेपाक पर तकरीर की और मुल्क व कौम की तरक्की व खुशहाली की दुआ कराई। जुलूस में हजारों आशिकाने रसूल नारा-ए-तकबीर अल्लाह-ओ-अकबर और सहाबा ए किराम के नारे लगा रहे थे। कुरान और रसूल अल्लाह की तालीमात की तालीमात के बैनर लेकर चल रहे थे।
कैबिनेट मंत्री महबूब अली, हाजी इकरार अंसारी, नईमुलहक, मंसूर अहमद एडवोकेट, सरताज मंसूरी, हाजी उवैस मुस्तफा, हाजी नसीम खां, मुशाहिद अली अब्बासी, आले नबी, मरगूब सिद्दीकी, मुराद आरिफ, शामिल थे।