फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brashtachar

स्टेशन रोड खस्ताहाल, प्लाटों के बीच बना दी सीसी रोड

Wed, 10 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 10 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
brashtachar
नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को शासन से आ रहीं करोड़ों रुपये की निधि का बंदरबांट हो रहा है। शहर की रेलवे स्टेशन रोड समेत कई मोहल्लों और अहम स्थानों की सड़कें खस्ताहाल हैं, लेकिन कालोनाइजर्स को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से प्लाट कटी हुई कई कालोनियों में आरसीसी सड़कों का जाल नगर पालिका ने बिछा दिया है। ऐसे में शासन की निधि में कमीशन चलने का मामला स्पष्ट नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


नगर पालिका में हो रहे मनमाने कामकाज का जीता जागता उदाहरण वासुदेव तीर्थ की ओर कालोनाइजर्स की ओर से काटी गई कई कालोनियां हैं। इन कालोनियों में अभी आबादी नहीं हैं, प्लाट कटे हुए पड़े हैं। लेकिन नगर पालिका ने कालोनाइजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए शासन की निधि से आरसीसी की सड़कें बनाकर तैयार कर दीं हैं।
विज्ञापन


जहां एक ओर गैर आबादी वाले इलाके में चमाचम सड़कों का जाल बिछा है, वहीं शहर की सबसे अहम रेलवे स्टेशन रोड खस्ताहाल है। इस रोड पर आए दिन आटो-रिक्शे पलट जाते हैं। डिवाइडर भी टूटा हुआ है। इस पर जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना रिहायशी इलाके में कैसे बना दी सड़कें
नगर पालिका ने शासनादेश का उल्लंघन करके बिना रिहायशी इलाके में कैसे सीसी रोड का निर्माण कर दिया यह भी बड़ा सवाल है। शासनादेश है कि जिस इलाके में 40 फीसदी तक आबादी विकसित नहीं है वहां सड़क नहीं बनाई जा सकती है, लेकिन यहां तो नगर पालिका ने खाली प्लाटों के बीच सीसी रोड बना दी।

कालोइजर्स के हाथ में खेल रहे नगर पालिका अफसर
प्लाटिंग वाली कालोनियों में सड़कों का जाल बिछाए जाने से ऐसा लग रहा है कि नगर पालिका के अफसर कालोनाइजर्स के हाथ में खेल रहे हैं। इससे पालिका के जिम्मेदारों को दोहरा फायदा हो रहा है।

एक तो कालोनाइजर खाली प्लाटों में सड़क बनवाने के एवज में फायदा पहुंचा रहे हैं, तो दूसरे सीसी रोड पर अच्छा कमीशन भी है। इसीलिए शासनादेश का उल्लंघन करके इंटरलाकिंग की जगह जमकर सीसी रोड बनवाए जा रहे हैं।

नई सड़कों पर भी जलभराव
नगर पालिका में सड़कें बनाने का काम शायद इंजीनियरों की देखरेख में नहीं हो रहा है, या फिर इंजीनियर भी मनमानी पर उतारू हैं। वासुदेव कालोनी में नई बनाई गई आरसीसी की सड़कों पर जलभराव हुआ है। इंजीनियरों ने सड़क पर जलभराव होने के बाद भी आखिर कैसे इसका प्रमाण पत्र दे दिया, यह बड़ा सवाल है। इधर, जिन सड़कों पर जलभराव है, वहां का भुगतान भी ठेकेदारों को हो चुका है।

प्लाट कटने वाली कालोनियों में सड़कें बनने की हमें जानकारी नहीं हैं। यह हमारे कार्यभार संभालने से पहले का मामला होगा। स्टेशन रोड को भी बनाने के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द इसका निर्माण शुरू होगा। -प्रेमप्रकाश प्रभारी अधिकारी नगर पालिका

मंडी परिषद के रोड की नहीं कराई जांच
अमरोहा। जोया रोड से कल्याणपुरा की ओर जाने वाली सड़क को मानक के विपरीत बनाकर फंसे मंडी परिषद के अधिकारी चुप्पी साधकर बैठ गए हैं। महज तीन महीने में ही सड़क उखड़ चुकी है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी कोई जांच नहीं की है।


अमरोहा बाईपास के करीब पांच सौ मीटर के टुकड़े को हिल्टन कान्वेंट के सामने से मंडी परिषद ने नवंबर में बनाया था। जोकि तीन महीने में ही टूट गई, मगर अभी भी मंडी परिषद के निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क के मामले में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों ने कोई जांच शुरू नहीं कराई है। विभागीय अधिकारियों के अलावा सड़कों के मामले में नोडल विभाग लोक निर्माण विभाग के अफसर भी शांत बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed