फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   atheletics

मधुरानी, अंशु, मनवीर व प्रशांत, अनामिका का रहा जलवा

Mon, 02 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 02 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
atheletics
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ में मधुरानी, अंशु, मनवीर व प्रशांत ने अव्वल रहे। गोला और भाला फेंक में अनामिका सबसे आगे रहीं।
विज्ञापन


जेएस हिंदू इंटर कालेज मैदान में सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में सचिन भारती इंटर कालेज गजरौला, जूनियर वर्ग की 100, 200 और 800 मीटर में गांधी इंटर कालेज धनौरा के जीशान मलिक, 15 सौ व तीन हजार मीटर में इसी कालेज के प्रशांत, सीनियर वर्ग 200 और 400 मीटर में रामसरन दास इंटर कालेज सलेमपुर के अंशुल कुमार आगे रहे।

800 मीटर दौड़ में शिव इंटर कालेज गजरौला के अबरार, 15 सौ मीटर में सिक्ख इंटर कालेज नारंगपुर के अंकित और पांच हजार मीटर रेस में राष्ट्रीय इंटर कालेज धनौरा के मनवीर ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग सब जूनियर में 100, 200 और 400 मीटर में शहीद भगत सिंह इंटर कालेज देहरा कादरबख्श की अंजू, जूनियर वर्ग में 100, 200 मीटर में सिक्ख इंटर कालेज नारंगपुर की मोनिका, 800 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में भी इसी कालेज की अंजू प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में 100 और 200 मीटर टीना नेहरू स्मारक इंटर कालेज रजबपुर, 800 और 5000 मीटर में सिक्ख इंटर कालेज की मधुरानी प्रथम रही। भाला और गोला फेंक में इसी कालेज की अनामिका ने बाजी मारी।


प्रतियोगिता में सुरेंद्र सिंह, रामकुमार शर्मा, डा.राजेश कुमार राजपूत, डा.राजवीर सिंह, अतुल कुमार का सहयोग रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुष्पेंद्र सिंह यादव, रऊफ अहमद, मनोज गौड़, रूपराम वर्मा, मधुलिका गुप्ता, सुरभि ने पुरस्कृत किया। दिनेश कुमार चिकारा, परमजीत कौर, महेश कुमार शर्मा, शरत कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, शिवशंकर मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त व प्रधानाचार्य डॉ.गजेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed