फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ary samaj

स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका

Wed, 23 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
ary samaj
आर्य समाज परिसर में नव निर्मित स्वामी विरजानंद सभागार का लोकार्पण वैदिक रीति रिवाज के साथ हुआ। इस दौरान विधान परिसद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम ने कहा कि आर्य समाज ने राष्ट्र के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी इससे पूर्व राष्ट्र कल्याण के लिए एकादश कुंडीय यज्ञ का आयोजन भी हुआ जिसमें सामूहिक आहुतियां दी गईं।
विज्ञापन


आर्यसमाज परिसर में मंगलवार को प्रात: 10 बजे गुरुकुल आर्य कन्या महाविद्यालय चोटीपुरा की प्राचार्य डा सुमेधा ने ब्रह्मत्व यज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञ में यजमानों के साथ ही सामूहिक आहुतियां भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी विरजानंद सभागार के लोकार्पण समारोह में आर्य प्रतिनिधि सभा उप्र के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा, विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने संयुक्त रूप से फीताकाटकर किया।

उनके साथ पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम भी मौजूद रहे। इस बीच श्रीमद दयानंद गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को भाव विभोर कर दिया।

एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि आर्य समाज सार्वभौमिक संस्था है जो मानव मात्र के कल्याण की बात करता है। उप्र आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा,  मंत्राणी अंजू आर्य, ऊषा आर्य,  डा. अशोक कुमार आर्य ने विचार रखे।स्त्री आर्य समाज की प्रधान मधु खुराना ने विनय प्रकाश आर्य को कर्मठता के कारण प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


प्रधान हेतराम सागर ने अतिथियों और दानदाताओं का आभार जताया। समारोह में विनय प्रकाश आर्य, मोतीराम आर्य, राजनाथ गोयल, सुरेश विरमानी, मनोहर लाल आर्य, संजीव गुप्ता, अभय, यशवंत सिंह, कमलेश चंद्र, सलिल नाथ गोयल, प्रिय गुप्ता, वाला गोयल, रिचा गोयल, तूलिका, गरिमा, मधु अग्रवाल रविराज सरन, रमेश अग्रवाल, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed