फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हाईवे पर एक के बाद एक टकराए कई वाहन, चार जख्मी

Sun, 20 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 20 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
accident
हाईवे पर पुलिस की लापरवाही से कोहरे में हादसाग्रस्त हुए वाहन से शनिवार की रातभर कई वाहन टकराए। सूचना देने के बावजूद न तो पुलिस और न ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिससे हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


बाद में तकरीबन डेढ़ बजे पुलिस ने दुर्घटनास्थल से कुछ पहले कट से मुरादाबाद की ओर से आ रहे वाहनों को डायवर्ट कर दिया।

इसके बाद जाम खुलवाकर एक तरफ से वाहनों का संचालन सुचारू कराया, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाने की जहमत नहीं उठाई। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे क्रेन से वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव खाली जलीली निवासी ईश्वर चंद पुत्र महेंद्र जीप में सब्जी भरकर बरेली जा रहा था। जीप में गांव निवासी किसान चंद्रपाल पुत्र रामवीर, टिंकू पुत्र वीर सिंह भी सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा होने के कारण ईश्वर चंद जीप को काफी धीमी गति में चला रहा था। शनिवार की रात करीब आठ बजे जीप जब डिडौली कस्बा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंची तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे जीप हाईवे पर ही पलट गई।

इसके तुरंत बाद ट्रक में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी और डीसीएम में ट्रक ने। जिससे हाईवे पर चार वाहनों के पहिए थम गए। इसके तुरंत बाद पीछे के ट्रक में एक और ट्रक घुस गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया।


सूचना के घंटों बाद करीब डेढ़ बजे पुलिस ने मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को हादसा स्थल के कुछ पहले कट से डायवर्ट कर जाम खुलवाया।

इसके बाद से हाईवे पर एक तरफ से वाहनों का संचालन शुरू हो सका, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर ही पड़े रहे।

हादसे में जीप सवारों के अलावा डीसीएम का चालक बुंदू खां पुत्र लाल मोहम्मद निवासी कासनी जिला हाथरस घायल हो गया। घायलों ने सुबह होने पर निजी चिकित्सक से उपचार कराया। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मौके पर क्रेन पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed