{"_id":"b119b16058dc9445ac4657265c61094e","slug":"accident-hindi-news-389","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट में दबकर तीन मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट में दबकर तीन मजदूर घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में गेट नंबर
विज्ञापन
तीन पर मजदूर काम कर रहे थे। जुगाड़ टाइप की लिफ्ट से मैटेरियल दूसरी मंजिल
पर पहुंचाया जा रहा था। रविवार की दोपहर लिफ्ट टूट कर नीचे गिर गई। जिसमें
कासिम पुत्र नवाब अली, फैजान पुत्र वकील निवासीगण गांव चौधरपुर, शाह आलम
पुत्र तालिब निवासी चक पायंती उर्फ मिलक गौसपुर दब गए। हादसा होते ही
फैक्ट्री में भगदड़ मच गई।
आनन फानन में मजदूरों को घायल हालत में डेंटल कालेज पाकबड़ा में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर फैजान को मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों के पूरे इलाज का भरोसा जताया है। कोतवाल इंद्रमणि वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में हादसे की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है, तो जांच कराई जाएगी।